मऊ, मार्च 1 -- मऊ, संवाददाता। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत शनिवार को नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के 121000 लाभार्थियों को नि:शुल्क सिलेंडर रिफिल के लिए सब्सिडी सहायता का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम में लगभग 450 लाभार्थी रहे। मौके पर 20 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक अपर जिलाधिकारी ने प्रदान किया। लखनऊ लोक भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को लाभार्थियों द्वारा देखा गया। अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों के माध्यम से हस्तांतरित की जा रही है, जिससे प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनी रहे। वितरण के साथ-साथ गैस के सुरक्षित उपयोग और ई-केवाईसी के महत्व पर भी चर्चा की गई...