हाजीपुर, जून 17 -- महुआ, एक संवाददाता उज्जैन में नहाने के दौरान डूबकर मरे इंजीनियरिंग के छात्र का शव बुधवार को यहां गांव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं उसके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जहां पर परिजनों की चित्कार से सबका कलेजा दहल गया। मृतक करीब 22 वर्षीय रोहित कुमार महुआ थाने के फुलवरिया पंचायत अंतर्गत फुलवरिया वार्ड संख्या 8 निवासी राज किशोर साह का पुत्र और बी टेक फाइनल वर्ष का छात्र था। यह भी पढ़ें- उज्जैन से युवक का शव महुआ पहुंचा तो परिजनों में मचा कोहरामघटना का विवरण घटना के संबंध में बताया गया कि मृतक रोहित उज्जैन में बी-टेक का फाइनल परीक्षा देने गया था। जहां पर मंदिर दर्शन के लिए माता-पिता, मौसा-मौसी और दोस्त को भी बुलाया था। बीते सोमवार को मंदिर में दर्शन के लिए जाने से पूर्व सभी लोग समुद्र में स्नान करने ग...