उज्जैन, अक्टूबर 3 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन में 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ अपहरण और गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि दोस्त ने लड़की को मिलने के बहाने बुलाकर नाबालिग के साथ 4 दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। नाबालिग ने आरोप लगाया है कि नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर पांच लड़कों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिसमें एक नाबालिग शामिल है और 2 अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि पीड़िता 9वीं क्लास तक की पढ़ाई कर चुकी है। घटना के बाद घर लौटने पर लगातार गुमसुम, डरी-सहमी हुई रह रही थी। परिजन को जब उसकी हालत देखकर संदेह हुआ तो मामले का खुलासा हुआ।धोखे से दोस्त के कमरे पर ले गया था आरोपी पीड़िता को उसका ही एक नाबालिग दोस्त मिलने के बहाने जीवाजीगंज स्थित अपन...