नई दिल्ली, जून 25 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक वाहन (टाटा मैजिक) को क्रेन से हवा में लटकाकर उसे धमाके से उड़ाने की घटना को लेकर विवाद हो गया है। इस घटना का करीब 50 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह घटना बड़नगर तहसील में हुई, इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जोखिम भरे करतब दिखाने के दौरान एक टाटा मैजिक वाहन को क्रेन से करीब 40 फीट ऊपर हवा में लटकाया और उसके बाद उसमें धमाका करते हुए उसे उड़ा दिया। इसके अलावा मुहर्रम के जुलूस का एक अन्य वीडियो भी वायरल हो रहा है, जो कि शाजापुर जिले की मक्सी तहसील का बताया जा रहा है और जिसमें लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से वार करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है। बड़नगर में हुई...