नई दिल्ली, अगस्त 22 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास मुस्लिम बाहुल्य बेगमबाग क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बार फिर बुलडोजर गूंज सुनाई दी। यंहा एक दर्जन से अधिक अवैध बिल्डिंग को जमींदोज किया जा रहा है। गौरतलब है कि निचली अदालत और हाई कोर्ट से स्टे समाप्त होने के बाद यह कार्रवाई हो रही है। इसके पहले 72 मकान ओर दुकान पर बुलडोजर ऐक्शन हो चुका है। यह पूरी कार्यवाही उज्जैन विकास प्राधिकरण की लीज पर दी गई बिल्डिंगों पर हो रही है जिसे अवैध रूप से होटल बना का कैमर्सियल किया गया था। वंही दूसरी ओर लीज की अवधि समाप्त होने के बाद नावनिकरण नही कराया गया था।भारी पुलिस बल तैनात उज्जैन विकास प्राधिकरण की इस क्षेत्र में छठी कार्रवाई है। कार्रवाई के दौरान UDA, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम के 50 से अधिक कर्मचारी तैनात रहे। 7 पोकलेन, 4 जेसीबी...