उज्जैन, मार्च 24 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास मुस्लिम बाहुल्य बेगमबाग क्षेत्र में मंगलवार को एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर गरजा । उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने क्षेत्र की 16 अवैध बिल्डिंग को जमींदोज करने की कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान यूडीए सीईओ, 50 से अधिक पुलिस अधिकारी व जवान, नगर निगम के कर्मचारी और प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। आधा दर्जन से ज्यादा पोकलेन और बुलडोजर की मदद से निर्माणों को ढहाया गया। उज्जैन विकास प्राधिकरण के 45 आवासीय भूखंडों के नियम विरुद्ध 90 हिस्से कर व्यावसायिक निर्माण किए गए थे। इससे पूर्व में भी 42 बिल्डिंग तोड़ी गई थी। बता दें कि लोअर कोर्ट, हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट से स्टे समाप्त होने के बाद यह कार्रवाई शुरू हुई। यह भी पढ़ें- दूसरों के बिस्तर पर सोओगे, उज्जैन में छात्र को बेरहमी से पी...