नई दिल्ली, अगस्त 9 -- मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा हो गया है। उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की वैन सड़क हादसे का शिकार हो गई जिसमें 6 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक वैन रॉन्ग साइड से आ रहे ट्राले से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और स्वस्थ विभाग की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद फोरलेन पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने सुचारू कराया। पुलिस ने गुजरात में मृतकों के परिजन कोसूचना दे दी है। शवों का पंचनामा बनाकर उन्हें बदनावर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है, जहां उनका पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। घटना रविवार दोपहर एक बजे की है। बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर ग्राम पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से आ रहे अनियंत्रित ट्रॉल...