उज्जैन, अगस्त 17 -- सावन के तीसरे सोमवार पर मध्य प्रदेश के उज्जैन में भी भगदड़ जैसे हालात बन गए। साल में एक बार खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि भीड़ का दबाव बढ़ने से कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। इससे अफरा-तफरी मच गई। श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि भीड़ के कारण कुछ श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, हरसिद्धि मंदिर के सामने बैरिकेडिंग वाले क्षेत्र में भीड़ का दबाव बढ़ गया था। कई लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी। यह भी पढ़ें- एक दूसरे पर गिरी महिलाएं, बिहार के लखीसराय में अफवाह ने ली 7 जानेंपरिजन औ...