उज्जैन में नवोदय हॉस्टल से लापता छात्रों की लाशें तालाब में उतराती मिलीं, आखिर क्या हुआ था?
उज्जैन, जुलाई 14 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय से लापता दो नाबालिग छात्रों के शव मंगलवार को स्कूल परिसर के पास स्थित तालाब से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था और हॉस्टल प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।आखिर क्या हुआ था? जानकारी के अनुसार, घट्टिया थाना क्षेत्र स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के हॉस्टल से सोमवार देर शाम कक्षा 10वीं के छात्र प्रज्ञान विमल (15) और कक्षा 9वीं के छात्र रोशन बरेठा (14) लापता हो गए थे। जब दोनों छात्र अपने कमरों में नहीं मिले तो विद्यालय प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.