उज्जैन, जुलाई 19 -- मध्यप्रदेश के उज्जैन में शनिवार रात दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर जमकर विवाद हुआ जो कि देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। देखते ही देखते दोनों ओर से हथियार बाहर निकल आये और गोलीबारी शुरू हो गई, जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा दिया। वारदात के मुख्य आरोपी को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर 5 अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया गया है, 3 अन्य लोग भी घायल बतायए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र के जूना अखाड़ा चौराहे के पास दरबार फूड रेस्टोरेंट के सामने शनिवार रात करीब 11 बजे पुरानी रंजिश के चलते दो...