उज्जैन, जनवरी 21 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन में आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ रुपये की देसी शराब को बुलडोजर चलाकर नष्ट कर दिया। यह शराब जिले के 5 अलग-अलग गोदामों में पिछले कई वर्षों से बेकार पड़ी थी। शासन के निर्देशों और आबकारी आयुक्त निधि जैन की मौजूदगी में कुल 21 हजार लीटर से अधिक शराब को ट्रेंचिंग ग्राउंड पर नष्ट किया गया। इस दौरान राजस्व और आबकारी विभाग के कई बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।पुराना था स्टॉक बताया जा रहा है कि यह शराब पिछले कई सालों से गोदामों में रखी हुई थी और अब इस्तेमाल के लायक नहीं थी। आबकारी आयुक्त निधि जैन और नोडल अधिकारी मुकेश रंधावा के अनुसार, यह कार्रवाई एक विशेष समिति की मौजूदगी में की गई। ग्वालियर मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद उज्जैन, तराना, खाचरौद, महिदपुर और बड़नगर के गोदामों में रखे...