उज्जैन, फरवरी 27 -- उज्जैन के अंकित सेवाधाम आश्रम में बीते डेढ़ साल में कुल 17 बच्चों की मौत की जानकारी सामने आने के बाद एमपी हाईकोर्ट ने मामले में संज्ञान लिया। कोर्ट ने मुख्य सचिव, महिला एवं बाल विकास प्रमुख सचिव, आयुक्त, कलेक्टर उज्जैन, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी और आश्रम अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो हफ्ते में जवाब मांगा है। कोर्ट ने आश्रम की निरीक्षण रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 12 मार्च को निर्धारित की गई है।दिसंबर 2025 में 8और जनवरी 2026 के बाद 2 बच्चों की मौत शासकीय चरक अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, दिसंबर 2025 में 8 बच्चों और जनवरी 2026 में अब तक 2 बच्चों की मौत दर्ज की गई है। सभी मामलों में पोस्टमॉर्टम कराया गया और पुलिस की मौजूदगी में प्रक्रिया पूरी की गई। मृत सभी बच्चों का पोस्टमॉर्टम शासक...