उज्जैन, सितम्बर 28 -- उज्जैन की शाही मस्जिद के एक हिस्से को टूटने से बचाने के लिए हाई कोर्ट में दायर की गई याचिका पर सोमवार को सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि प्रशासन और मस्जिद कमिटी के बीच सहमति बन गई है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने प्रशासन को हरी झंडी देते हुए कहा कि नगर निगम की ओर से किए गए वादों को पूरा किया जाए। यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब पिछले कई दिनों से शाही मस्जिद को लेकर उज्जैन में हंगामा मचा हुआ है और सोमवार को तो स्थिति विस्फोटक हो गई। जैसे ही मुस्लिम पक्ष के कुछ लोगों ने अपने हाथों से मस्जिद के हिस्से को तोड़ने का काम शुरू किया, भीड़ ने पथराव कर दिया। पुलिस ने आंसू गैसे के गोले दागे और लाठीचार्ज करके स्थिति को संभाला।सिंहस्थ के लिए हटाए जा रहे मंदिर-मस्जिद समेत कई ढांचे मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में साल 202...