उज्जैन, अप्रैल 10 -- Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बडनगर तहसील स्थित एक गांव में गुरुवार शाम बोरवेल में गिरे एक ढाई साले के बच्चे 'भागीरथ' को बचाने के लिए पूरी रात बचाव अभियान चलाया गया, लेकिन अब तक उसे निकाला नहीं जा सका है। यह हादसा उज्जैन से करीब 75 किलोमीटर दूर बडनगर तहसील के झलारिया गांव में गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे के बीच हुआ। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि बोरवेल के समानांतर गड्ढा खोदकर बच्चे को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन खुदाई के रास्ते में चट्टान आने से दिक्कतें पेश आ रही हैं। उन्होंने बताया कि बोरवेल में कैमरा डालकर बच्चे की निगरानी की जा रही है और उसे ऑक्सीजन की आपूर्ति भी की जा रही है। बडनगर थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि क्षेत्र का भूभाग पथरीला होने और बीच-बीच में चट्टान...