प्रयागराज, अप्रैल 1 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। लोकसभा के बजट सत्र के दौरान इलाहाबाद के सांसद उज्जवल रमण सिंह ने देश में बढ़ती खाद्य मिलावट पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मिलावट मुक्त भारत ही स्वस्थ भारत की बुनियाद है। उन्होंने सदन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करते हुए सख्त कानून और कठोर दंड की मांग उठाई।सांसद प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने बताया कि सांसद ने कहा कि दुनिया के कई गरीब देशों में भी खाद्य मिलावट पर सख्त नियंत्रण है, जबकि भारत जैसे बड़े देश में आम जनता की थाली अब भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने सरकार को सुझाव दिया कि देशभर में ऐसे शोध केंद्र स्थापित किए जाएं, जो नियमित रूप से खाद्य पदार्थों का सर्वे और सैंपलिंग करें। साथ ही किसी भी शिकायत या सैंपल की जांच रिपोर्ट 10 दिनों के भीतर सार्वजनिक करने की व्यवस्था हो।...