भदोही, फरवरी 28 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। उज्जवला योजना के तहत पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण लाभार्थियों में हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, डीएम शैलेश कुमार, विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे और सीडीओ बाल गाविंद शुक्ल द्वारा पात्र लाभार्थियों को होली का तोहफा दिया गया। कलक्ट्रेट सभागार में सीएम द्वारा रिफिल सब्सिडी वितरण का सजीव प्रसारण देखा गया। प्रसारण के माध्यम से सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि होली से पहले घर की खुशियों को और अधिक बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने वर्ष 2022 में यह सुविधा प्रारंभ की थी। मुझे प्रसन्नता है कि उसी घोषणा के क्रम में 1,500 करोड़ की राशि 1 करोड़ 86 लाख उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए जारी की जा रही है। डीएम ने बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत देश में 10 करोड़ से अधिक लो...