इस्लामाबाद, फरवरी 6 -- पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद शुक्रवार को दहल गई। एक शिया मस्जिद में नमाज के दौरान आतंकी हमला हुआ, जिसमें अब तक 15 लोगों के मारे जाने की खबर आ चुकी है और 80 लोग घायल हैं। यह धमाका इतना भीषण था कि मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। यह हमला इस्लामाबाद के तारलाई इलाके में स्थित इमामबरागाह में हुआ। इस बीच इस्लामाबाद की पुलिस का कहना है कि हमले में किसी विदेशी आतंकी का हाथ है। इसके अलावा दावा किया जा रहा है कि यह आतंकी हमला तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने किया है। हालांकि अब तक उसकी ओर से हमले की जिम्मेदारी नहीं ली गई है। इस्लामाबाद के सभी अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। यह हमला बीते तीन महीनों के अंदर ही दूसरा है। कुछ समय पहले ही इस्लामाबाद की जिला और सेशन अदालत के पास बम धमाका हुआ था, जिसमें 12 लोग मारे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.