अलीगढ़, नवम्बर 12 -- अलीगढ़। अस्पतालों के पंजीकरण में हुए घालमेल को लेकर शिकायत करने वाले डा. सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच होना आवश्यक है। जब विभाग एक साल में रजिस्ट्रेशन किसी और नाम से करता है। जबकि रजिस्ट्रेशन के दौरान दर्शाए गए डाक्टर भी यूपी मेडीकल काउंसिल के रिकार्ड में नहीं है। इसके बाद अगले साल दूसरे नाम से उसी अस्पताल का रजिस्ट्रेशन कर दिया जाता है। इस बार भी नया डाक्टर होता है और वह भी यूपी के अलावा अन्य काउंसिल में दर्ज। तो यह स्पष्ट है कि घालमेल किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...