लखनऊ, फरवरी 18 -- उच्च सदन में बुधवार को बजट पर सामान्य चर्चा के दौरान सपा शासनकाल में चीनी मिलें बेचे जाने के बयान पर पक्ष-विपक्ष में काफी नोकझोंक भी हुई। भाजपा सदस्यों ने बजट की खूबियां गिनाईं और सपा सदस्यों को घेरा। विधान परिषद में भाजपा सदस्य अश्वनी त्यागी ने सपा शासनकाल में चीनी मिलें बेचे जाने का आरोप लगाया। इस पर सपा के जासमीर अंसारी ने आपत्ति जताई। कहा कि ऐसी एक चीनी मिल का नाम बताया जाए। इसे लेकर पक्ष-विपक्ष के सदस्यों में काफी नोकझोंक हुई। वहीं बजट पर चर्चा के दौरान भाजपा के भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि यह बजट प्रदेशवासियों की आंकाक्षाओं व अपेक्षाओं वाला बजट है। यह बजट घोषणाओं का ही नहीं बल्कि विकास का परिणाम है। इस बजट में सड़को, एक्सप्रेस-वे, मेट्रों के विस्तार का प्रविधान है। औद्योगिक की दृष्टि से प्रदेश आगे बढ़ रहा है, जहां ग्राम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.