दरभंगा, मार्च 17 -- दरभंगा। दरभंगा ग्रामीण विधायक ईश्वर मंडल ने राज्यसभा के पांचों निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सांसद संजय झा के भरोसे की जीत बतायी है। विधायक श्री मंडल ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने पूरे बिहार का कायाकल्प किया है। प्रदेश के कोने-कोने में विकास की सुखद तस्वीरें दिखती हैं। अब वे उच्च सदन में बिहार की आवाज बुलंद करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...