उच्च शिक्षा विभाग चलाएगा मेजा का महाविद्यालय
प्रयागराज, जून 24 -- राजकीय महाविद्यालय गुनई गहरपुर मेजा को उच्च शिक्षा विभाग ने संचालित करने का निर्णय लिया है। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय ने इसे संबद्ध महाविद्यालय के रूप में संचालित करने से इनकार कर दिया था। यहां बीए, बीएससी और बीकॉम के संचालन की अनुमति है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. बीएल शर्मा का कहना है कि मेजा के महाविद्यालय को राजकीय के रूप में संचालित करने का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश में 216 राजकीय महाविद्यालय हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.