मुंगेर, मार्च 14 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार उच्च शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को पटना स्थित मदन मोहन झा सभागार में उपयोगिता प्रमाण पत्रों के समायोजन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में वित्तीय समायोजन की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना था। कार्यशाला के दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा वित्तीय समायोजन से संबंधित कई आवश्यक निर्देश जारी किये गये। विभाग ने स्पष्ट किया कि उपयोगिता प्रमाण पत्रों से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज़ों को दो दिनों के भीतर जमा करना अनिवार्य होगा, ताकि वित्तीय प्रक्रियाओं का समय पर समायोजन किया जा सके। कार्यशाला में मुंगेर विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय, वित्त अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, शाखा अधिकारी गुंजेश कुमार सिंह, शशांक कुमार तथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.