उच्च शिक्षा विभाग की उपनिदेशक को पदमुक्त करने की मांग
रांची, मई 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। अबुआ अधिकार मंच के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राज्यपाल के प्रधान सचिव के नाम लोक भवन सचिवालय में ज्ञापन सौंपकर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार में उपनिदेशक पद पर कार्यरत डॉ विभा पांडेय को तत्काल पदमुक्त कर उनके मूल कॉलेज वाईएसएनएम कॉलेज, मेदिनीनगर में भेजने की मांग की। मंच के युवा और छात्र कल्याण प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने कहा कि डॉ विभा पांडेय 2008 बैच की सहायक प्राध्यापक हैं और इसकी जांच वर्तमान में सीबीआई कर रही है। ऐसे में उन्हें नीति-निर्माण और प्रशासनिक निर्णयों से जुड़े महत्वपूर्ण पद पर बनाए रखना उचित नहीं है। इसके अतिरिक्त, उपनिदेशक पद के लिए जारी विज्ञापन में स्पष्ट रूप से 7000 ग्रेड पे वाले पात्र अभ्यर्थियों को ही चयन के लिए योग्य माना गया था, जबकि विभा पांडेय का ग्रेड पे 6000 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.