बरेली, जून 14 -- केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एमजेपीआरयू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी एवं छात्र हितैषी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में सांस्कृतिक समन्वयक डॉ.ज्योति पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल सेवाओं तथा सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण पहलें की हैं, जिनसे देश के नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों से इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया। इस मौके पर डॉ. इंदरप्रीत कौर, डॉ. अतुल कटियार, अंश, स्वप्निल, अमित, अजय, ललित, योगेश, अमन, दीपक, हेमेंद्र, अंकित, अरविंद, वि...