चाईबासा, फरवरी 15 -- चाईबासा 14 फरवरी फाइल 7 उच्च शिक्षा में पारदर्शिता एवं क्रेडिट ट्रांसफर के लिए डिजिटलीकरण आवश्यक : कुलपति उच्च शिक्षा में पारदर्शिता एवं क्रेडिट ट्रांसफर के लिए डिजिटलीकरण आवश्यक : कुलपति -कोल्हान विश्वविद्यालय में एनएडी-एबीसी पर हुआ कार्यशाला का आयोजन चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने कहा कि नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी एवं एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट उच्च शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, डिजिटलीकरण और क्रेडिट ट्रांसफर प्रणाली को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली विद्यार्थियों के शैक्षणिक अभिलेखों को सुरक्षित रखने और बहुविकल्पीय प्रवेश-निर्गमन व्यवस्था को प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगी। कुलपति शनिवार को विश्वविद्यालय सभागार में नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी...