कानपुर, जुलाई 31 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता मुस्लिम परिवार की बेटियों में शिक्षा का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। कानपुर और आसपास जिलों के महाविद्यालयों में पिछले पांच वर्षों के दौरान मुस्लिम बेटियों की संख्या में 16 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। इसका खुलासा पीपीएन कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक और कानपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) के अध्यक्ष प्रो. बीडी पांडेय के सर्वे में हुआ। उन्होंने सात जिलों के करीब 30 से अधिक कॉलेजों में चल रहे प्रवेश के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की है।

शिक्षा का बढ़ता आंकड़ा प्रो. बीडी पांडेय ने बताया कि कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा व औरैया स्थित सभी महाविद्यालय छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) से संबद्ध हैं। इन सभी कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम समेत अन्य प्रोफेशनल कोर्स में दाखिल...