प्रयागराज, मार्च 7 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा के परंपरागत पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या में इस साल चार लाख की कमी देखने को मिली है। हालांकि इसके बावजूद उच्च शिक्षा में छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से विधानसभा में प्रस्तुत कार्यपूर्ति दिग्दर्शक आय-व्ययक रिपोर्ट 2026-27 में ये आंकड़े सामने आए हैं। प्रदेश के 8072 राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन महाविद्यालयों में वर्तमान सत्र में 4895468 विद्यार्थियों ने परंपरागत पाठ्यक्रमों (बीए, बीएससी, बीकॉम आदि) में दाखिला लिया है। इनमें छात्राओं की संख्या 2498560 जबकि छात्रों की संख्या 2396908 है। पिछले साल दाखिला लेने वाले 53,28,969 विद्यार्थियों में 2875211 छात्राएं और 2453758 छात्र थे।हालांकि चार साल के आंकड़...