शाहजहांपुर, जुलाई 2 -- शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय से शिष्टाचार भेंट कर विश्वविद्यालय के विकास एवं प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। बैठक में विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद के गठन, बार काउंसिल ऑफ इंडिया में विश्वविद्यालय की सूचीबद्धता, प्रशासनिक भवन, छात्रावास, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के आवास तथा प्रस्तावित नई संकायों के भवनों के निर्माण के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा परीक्षा नियंत्रक, उप कुलसचिव एवं सहायक कुलसचिव के पदों पर नियुक्तियों तथा वित्त समिति में उच्च शिक्षा सचिव को नामित किए जाने के विषय पर भी चर्चा हुई। कुलपति ने विश्वविद्या...