लखनऊ, अक्टूबर 12 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान की ओर से अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित होने वाली भारत बौद्धिक्स-2.0 परीक्षा के पोस्टर का विमोचन सोमवार को उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने किया। उच्च शिक्षा विभाग के समन्वय से 21 नवंबर को यह प्रतियोगिता अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता जेन-जी को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने को प्रेरित किया जाएगा।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को एक लाख, द्वितीय स्थान पाने वाले दो अभ्यर्थियों को 50-50 रुपये तथा तृतीय स्थान पर चयनित चार अभ्यर्थियों को 25-25 रुपए की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त 300 विद्यार्थियों को 2500-2500 रुपये के सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। कार्यक्रम में विद्या भारती उच्च शिक्षा सं...