लखनऊ, अप्रैल 9 -- अलीगंज स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला पीजी कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. बीएल शर्मा और कार्यक्रम अध्यक्ष बबिता सिंह ने दो पुस्तकों का विमोचन किया। जिसमें प्रो. शालिनी श्रीवास्तव की पुस्तक 'अ हैंडबुक ऑफ इंडियन इंग्लिश लिटरेचर' और प्रो. विनीता लाल की 'सोशोलॉजी ऑफ जेंडर: कॉन्सेप्ट्स एंड थ्योरीज' का नाम शामिल है। संचालन प्रो. शालिनी श्रीवास्तव ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...