रामगढ़, जून 23 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। बच्ची देवी सेवा समिति सचिव समाजसेवी जितेंद्र कुमार मंडल ने शिक्षा के प्रति अपनी गहरी सोच और समर्पण का परिचय देते हुए 10 आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने की घोषणा की है।

शिक्षा का महत्व जितेंद्र कुमार मंडल का यह कदम न केवल बच्चों के उज्जवल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज में शिक्षा के महत्व को भी रेखांकित करता है। इस पहल से उन्होंने यह संदेश दिया है कि शिक्षा ही स्वस्थ समाज की रीढ़ है। इसलिए हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार मिलना चाहिए। उनका यह कदम आर्थिक दृष्टिकोण से कमजोर परिवार के होनहारों के लिए नई उम्मीद और उज्जवल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान साबित होगा।

पहले चरण की घोषणा पहले चरण में आर्य बाल उच्च विद्यालय नया नगर बरकाकाना की दो आर्थिक रूप से कमजोर होनह...