बगहा, जुलाई 15 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। जिले के आठ प्रखंडों के विद्यार्थियों के लिए वर्षों से देखे जा रहे उच्च शिक्षा के सपनों को बुधवार को नई उड़ान मिल गई। कुमारबाग स्थित हाईस्कूल के प्रांगण में नवसृजित राजकीय डिग्री कॉलेज, चनपटिया का उद्घाटन सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। इसके साथ ही चनपटिया प्रखंड में पहली बार स्नातक शिक्षा का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कुमारबाग स्थित हाईस्कूल के प्रांगण में उद्घाटन समारोह का भी आयोजन किया गया। पश्चिम चंपारण के डीएम तरणजोत सिंह, उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, विधान पार्षद ई. सौरभ कुमार, विधायक अभिषेक रंजन, पूर्व विधायक उमाकांत सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार, डीपीओ केके पाठक, प्राचार्य डॉ.संजय कुमार सुमन आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित एव...