भभुआ, जून 13 -- प्रखंड स्तर पर महिला डिग्री कॉलेज खोलने की उठाई जा रही है मांग, छात्राओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई गुहार हर साल हजारों छात्राएं पास कर रहीं इंटर, स्नातक शिक्षा के लिए सीमित हैं विकल्प लंबी दूरी तय कर आ रहीं पढ़ने, सामान्य कॉलेज में नामांकन लेना बनी मजबूरी (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। जिले में हर वर्ष सात से आठ हजार छात्राएं इंटरमीडियेट की परीक्षा पास करती हैं। लेकिन स्नातक स्तर की पढ़ाई के लिए उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

महिला कॉलेज की आवश्यकता कैमूर जिले में एक भी अंगीभूत महिला कॉलेज नहीं होने से छात्राओं के सामने सबसे बड़ी समस्या सुरक्षित और सुलभ उच्च शिक्षा की है। जिला मुख्यालय में केवल दो संबद्ध महिला कॉलेज संचालित हैं, जबकि जिले के 166 प्लस टू विद्यालयों से बड़ी संख्या में छात्राएं हर वर्ष इं...