शिमला, मार्च 11 -- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी-अपनी फील्ड में उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने उच्च शिक्षा की पढ़ाई कर रही स्टाफ नर्सों को एक बड़ी खुशखबरी देते हुए पढ़ाई के दौरान उन्हें पूरा वेतन देने की घोषणा भी की। जबकि इससे पहले तक इस दौरान उन्हें वेतन का सिर्फ 40 प्रतिशत हिस्सा ही दिया जाता था। इसके साथ ही सीएम ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में 80 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती प्रक्रिया अगले महीने शुरू होने की जानकारी भी दी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि राज्य सरकार आउटसोर्स बेसिस पर नियुक्तियां खत्म करना चाहती है, क्योंकि इससे युवाओं का शोषण होता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM सु...