बिहारशरीफ, जुलाई 28 -- उच्च शिक्षा की मांग पर एसयू कॉलेज में छात्रों ने छठे दिन भी दिया धरना बुधवार और गुरुवार को तालाबंदी करने की दी चेतावनी फोटो : 28हिलसा01 : हिलसा एसयू कॉलेज के सोमवार को धरना पर बैठे छात्र। हिलसा, निज प्रतिनिधि।

छात्रों का धरना एसयू कॉलेज में स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई शुरू करने की मांग को लेकर छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को छठे दिन भी जारी रहा। कॉलेज के दक्षिणी द्वार पर चल रहे धरने में छात्रों ने एमएससी (प्राणी विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिकी) तथा एमए (हिंदी, मनोविज्ञान, पाली, संस्कृत, अंग्रेजी, उर्दू और दर्शनशास्त्र) की पढ़ाई शुरू करने की मांग दोहराई। धरना पर बैठे छात्रों ने कहा कि छह दिन बीतने के बावजूद महाविद्यालय और विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं की गई है। इससे छात्रों में नारा...