रांची, अक्टूबर 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। राज्य के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 17 अक्तूबर तक 'स्वच्छता ही सेवा अभियान' का आयोजन किया जाना है। उच्च शिक्षण संस्थानों को अभियान के तहत विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों के आयोजन और व्यापक जनभागेदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इस वर्ष अभियान की थीम 'स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत' रखी गई है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी), ने इस संबंध में सभी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों सहित अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों को दिशानिर्देश जारी किए हैं। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय की ओर से जारी दिशा-निर्देश के आधार पर उच्च शिक्षण संस्थानों को अभियान में सक्रिय भागीदारी करने को कहा गया है। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के लिए स्वयंसेवा और सामूहिक कार्रवाई को मजबूत करना है। इस...