सीवान, अप्रैल 6 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। नगर पंचायत हसनपुरा के आइडियल पब्लिक हाई स्कूल के परिसर में रविवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां मैट्रिक परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को मेडल व ट्राफी के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सैय्यद शिफा रिजवान ने किया। इसके मुख्य अतिथि नजबूल होदा प्रदेश उपाध्यक्ष जनता दल यू के थे। इसके पूर्व स्कूल के डायरेक्टर अर्शी कबीर ने सभी अतिथियों को फूल माला पहनाकर व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। इन बच्चों में ही आगे चलकर कोई वैज्ञानिक बनेगा तो कोई मिनिस्टर तो कोई प्रशासनिक अधिकारी बनेगा। इसलिए सभी बच्चों को मन लगा कर पढ़ने को कहा। वहीं अव्वल बच्चों में मुस्कान, आफताब, रहमत तहजीम, दोवा, जावेद, सदाफ, शबाव,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.