सीवान, जून 13 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय मझवलिया के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृति परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। सफल छात्रों में सन्नी कुमार, रेखा कुमारी व आदर्श कुमार राम शामिल हैं। सन्नी कुमार के पिता विजय साह मजदूर व माता सुनीता देवी गृहिणी हैं। रेखा कुमारी के पिता बृजेश कुमार किसान व मां माधुरी देवी गृहिणी हैं। आदर्श कुमार राम के पिता संदीप कुमार राम राज मिस्त्री व मां आंगनवाड़ी सेविका हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद इन छात्रों ने अपनी मेहनत व लगन से यह सफलता अर्जित की है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक नंदिता ने बताया कि राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृति परीक्षा परीक्षा में सफल छात्रों को बारहवीं कक्षा तक प्रत्येक महीने छात्रवृत्ति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि त...