प्रयागराज, नवम्बर 21 -- युनिवर्सिटी थिएटर और स्वराज विद्यापीठ की ओर से शुक्रवार को मौलियर के कालजयी व्यंग्य नाटक द बुर्जुआ जेंटलमैन की हिन्दी में क्रेजी किया रे के रूप में प्रस्तुति की गई। जिसका निर्देशन इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के डॉ. अमितेश कुमार ने किया। प्रस्तुति में कुमार नामक एक साधारण व्यक्ति जो तथाकथित उच्च वर्ग में शामिल होने के लिए बेताब दिखाई देता है। इसके लिए वह संगीत, नृत्य व दर्शन के साथ अंग्रेजी उच्चारण से लेकर तलवारबाजी तक को आजमाता है। वह भी शौक के लिए नहीं बल्कि हीनता बोध से ग्रसित होकर। प्रस्तुति के जरिए युनिवर्सिटी थिएटर के सदस्यों ने याद दिलाया कि दुनिया को प्रभावित करने के चक्कर में हम खुद से दूर हो जाते हैं। साथ ही व्यक्ति अपनी मौलिकता खोकर हास्य का पात्र बन जाता है। वह उच्च वर्ग की आदतों की नकल करके उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.