जमशेदपुर, मई 17 -- जमशेदपुर ।रोटी बैंक , जीवन ज्योति एवं रेलवे एम्प्लोयी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा विश्व हाइपरटेंशन डे के अवसर पर जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे पर एग्रीको में कमलेश ने लगाया रक्तचाप जांच शिविरस्वास्थ्य शिविरों का आयोजन मानगो शंकोसाईं, टाटानगर स्टेशन तथा बर्मामाइंस क्षेत्र में आयोजित शिविरों में सैकड़ों लोगों की निःशुल्क ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर जांच की गई तथा उन्हें उच्च रक्तचाप और डायबिटीज से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।टाटानगर स्टेशन एवं बर्मामाइंस क्षेत्र में एस.पी. विश्वास और ए.के. शाही की टीम ने अभियान का नेतृत्व किया, जबकि मानगो शंकोसाईं क्षेत्र में रोटी बैंक एवं जीवन ज्योति ने मोर्चा संभाला। यह भी पढ़ें- हाइपरटेंशन से बचना है तो खाए ताजे फल ...