सासाराम, सितम्बर 1 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय भादरा में सोमवार को विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं में विज्ञान के प्रति रचनात्मक एवं विश्लेषणात्मक सोच विकसित करने के साथ उनकी तार्किक क्षमता को बढ़ावा देना था। संगोष्ठी का आयोजन विज्ञान शिक्षक प्रवीण कुमार यादव एवं रचना कुमारी के निर्देशन में हुआ। छात्राओं ने विज्ञान से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी और वैज्ञानिक सोच के माध्यम से विषयों को समझने का प्रयास किया। उन्हें विज्ञान के महत्व, दैनिक जीवन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण की उपयोगिता और नई तकनीकों की जानकारी दी गई। प्रधानाध्यापक जगजीवन राम ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है। साथ ही उन्हें तार्किक ढंग से अपनी बात रखने, सवाल पूछने और स...