सासाराम, सितम्बर 10 -- सासाराम, नगर संवाददाता। सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले प्रतिभावान बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इसे लेकर सामाजिक संस्था संकल्प सेवा संस्थान ने पहल की है। संस्था ने उच्च माध्यमिक विद्यालय, चौखंडा-चितौली के 40 बच्चों को गोद लेकर हिन्दुस्तान ओलंपियाड में शामिल कराने की जिम्मेदारी ली है। ओलंपियाड में कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग लेते हैं। शनिवार को विद्यालय में चयनित 40 बच्चों के बीच हिन्दुस्तान ओलंपियाड के आवेदन वितरित किए गए। इस दौरान बच्चों में प्रतियोगिता में भाग लेने को लेकर उत्साह दिखा। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य चंदन कुमार ने संस्था की पहल की सराहना की। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: प्रतिस्पर्धा के दौर में ओलंपियाड जैसे आयोजन बच्चों के अंदर बढाते हैं...