उच्च माध्यमिक विद्यालय चिलझपटी में हुआ भारोत्तोलन प्रतियोगिता
मोतिहारी, अगस्त 30 -- सुगौली। निज संवाददाता राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला भारोत्तोलन संघ की ओर से शनिवार को प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय शुकुल पाकड़ चिलझपटी में विभिन्न आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज वर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेलों से शरीर मजबूत होने के साथ मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि आज खेल के क्षेत्र में प्रतिभावान युवा बेहतर प्रदर्शन कर अपने परिवार, राज्य और देश का ना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.