उच्च माध्यमिक विद्यालय का अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
पूर्णिया, अगस्त 14 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ बीआरसी के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सूरज कुमार सुधार ने उच्च माध्यमिक विद्यालय हांसी बेगमपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। बीईओ ने विद्यालय में 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली तथा बच्चों एवं शिक्षकों से इस संबंध में पूछताछ की। उन्होंने विद्यालय में चल रही व्यवस्थाओं और छात्र-छात्राओं की तैयारियों का भी निरीक्षण किया। विद्यालय की तैयारियों को देखकर बीईओ सूरज कुमार सुधार ने प्रसन्नता जताई और विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के कार्यों की सराहना की। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण तरीके से आयोजित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.