उच्च माध्यमिक विद्यालय काझा में साइबर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
पूर्णिया, जुलाई 20 -- केनगर, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय काझा में सोमवार को सीआईडी की डीएसपी शिवानी श्रेष्ठ के नेतृत्व में 18 वर्ष से कम आयु के छात्र-छात्राओं के लिए साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति तथा विभिन्न प्रकार के अपराधों के प्रति जागरूक बनाना था। कार्यक्रम में महिला थानाध्यक्ष राजनंदिनी ने छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों तथा बढ़ते साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से कहा कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, छेड़खानी, घरेलू हिंसा अथवा साइबर अपराध की स्थिति में भयभीत होने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। यह भी पढ़ें- Hajipur News: बालश्रम, मानव तस्करी और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.