गया, सितम्बर 29 -- प्रखंड के जर्जर और अपर्याप्त भवनों में संचालित विद्यालयों के लिए नए भवन निर्माण की मांग को लेकर सांसद प्रतिनिधि शैलेश कुमार मिश्रा ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को पत्र सौंपा है। जिसमें कोरमथू प्राथमिक विद्यालय (एससी) में एक ही कमरे में पहली से पांचवीं वर्ग की कक्षाएं संचालित होने से शिक्षा व्यवस्था चरमराने की जिक्र की गई है। यहां 125 बच्चे नामांकित हैं। करीब दो वर्ष पूर्व पुराने भवन को तोड़ दिया गया था। शिक्षकों ने विभाग को कई बार शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी विभाग का ध्यान नहीं जा रहा है। वहीं रामपुर व महुआवा प्लस-2 विद्यालय का अपना भवन नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की शिकायत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...