उच्च मनोबल के साथ राष्ट्र सेवा में दायित्वों का करें निर्वहन : डीआईजी
घाटशिला, जुलाई 28 -- जादूगोड़ा। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (केरिपुबल) का 88वां स्थापना दिवस सोमवार को ग्रुप केन्द्र, केरिपुबल, जमशेदपुर में गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रमों के माध्यम से केरिपुबल की गौरवशाली विरासत, वीरता, शौर्य, बलिदान, सेवा एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को स्मरण किया गया। स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। पुलिस उप महानिरीक्षक, रमेश कुमार ग्रुप केन्द्र जमशेदपुर ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए राष्ट्र की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को नमन किया। इसके उपरांत उन्होंने क्वार्टर गार्ड पर सलामी ली। इस अवसर पर विशेष सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए रमेश कुमार ने केरिपुबल के गौरवशाली इत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.