गंगापार, जुलाई 29 -- विकास खंड करछना के उच्च प्राथमिक विद्यालय धरवारा (खेक्सा) में नए शैक्षिक सत्र के दौरान 30 बच्चों का नया नामांकन हुआ है। इसके साथ ही विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की संख्या बढ़कर 180 हो गई है। विद्यालय में पंजीकृत सभी नौ शिक्षक-शिक्षिकाएं नियमित रूप से उपस्थित होकर गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन करा रहे हैं। प्रधानाध्यापिका रुश्दा नाहिद ने बताया कि पिछले सत्र में 150 छात्र थे, जबकि इस वर्ष 30 नए बच्चों का नामांकन हुआ है। उन्होंने बताया कि नामांकन बढ़ाने के लिए विद्यालय की ओर से स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली भी निकाली गई थी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: कौंधियारा में 11,135 बच्चों का हुआ नामांकन यह भी पढ़ें- नामांकन संख्या में आई कमी यह भी पढ़ें- Gangapar News: स्कूल चलो अभियान का हुआ है मामूली असर

हिंदी हिन्दुस्त...