उन्नाव, मार्च 28 -- नवाबगंज। उच्च प्राथमिक विद्यालय अर्जुनामऊ में शारदा संगोष्ठी व वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रधान दिनेश प्रताप सिंह व क्षेत्र पंचायत सदस्य संदीप सिंह ने विद्यालय के बच्चों को वार्षिक परीक्षाफल वितरित किया गया। इसके साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधान शिक्षक शैलेन्द्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, अभिभावक व अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...