उच्च प्राथमिक विद्यालय में चोरों किया हाथ साफ
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 26 -- ग्राम बिजौरिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार रात चोरो ने हांथ साफ कर दिया। सुबह स्कूल पहंचे प्रधानध्यापक ने जब विद्यालय खोला तब चोरी की घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने स्कूल मे मौका मुआयना किया। प्रधानध्यापक सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चोरों ने स्कूल में रखा इन्वर्टर, बैटरा व स्टैपलाइजर चुरा लिया। जिसकी सूचना उन्होनें 112 को दी। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने घटना स्थल को मौका मुआयना किया। प्रधानध्यापक ने एक तहरीर पलिया थाना प्रभारी को दी और चोरी की सूचना अपने उच्चाधिकारियो को भी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.